Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

डॉक्टर पिता ने सात साल की बेटी संग किया दुष्कर्म…

सात साल की मासूम बेटी संग डॉक्टर पिता द्वारा अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है। मां की तहरीर पर सोमवार को लंका थाना में आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।

बीएचयू के एक कॉलोनी में पिछले कई महीनों से महिला रेजीडेंट रह रही हैं। इनका पति हल्द्वानी में कार्डियोलाजिस्ट है। डॉक्टर पर आरोप है कि सात साल की बेटी को घुमाने के लिए वह बीते 23 मार्च को साथ हल्द्वानी ले गए।

कुछ दिन रहने के बाद बेटी के साथ वह गलत हरकत करने लगे। 30 मार्च को डॉक्टर फोन कर महिला से बेटी को ले जाने के लिए कहा। चार अप्रैल को वह बेटी को लेने पहुंची तो मासूम रोते हुए बनारस चलने की बात करने लगी। बनारस पहुंचने पर मां से वह रोकर बताई कि पापा उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। रोने पर मारते पीटते भी थे। इस मामले में महिला रेजीडेंट की तहरीर पर पति के खिलाफ लैंगिक अपराध अधिनियम में आरोपित डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। इंस्पेक्टर लंका संजीव मिश्रा का कहना है कि जांच के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

बागपत में सौतेले बाप ने दो बेटियों को बनाया हवस का शिकार

रिश्तों को कलंकित करते हुए सौतेले बाप ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को हवस का शिकार बनाया। बाप ने एक बेटी को बंधक भी बना रखा है। शिकायत करने पर छपरौली पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय टरका दिया। शिकायत मिलने पर न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी) ने एसपी को कार्रवाई के लिए लिखा है। एसपी के सख्त रुख अपनाने पर छपरौली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की मौत हो गई थी। उसने हरियाणा के सोनीपत जनपद निवासी एक युवक से दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति से महिला की दो बेटी हैं। शादी के बाद महिला की मौत हो गई, तो सौतेले पिता ने दोनों नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीडऩ शुरू कर दिया। सोमवार को अपने नाना-नानी के साथ एक बेटी ने न्यायपीठ से लिखित शिकायत करके अपने सौतेले पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसका पिता ड्राइवर है।

जनपद में वह रेत ढुलाई का ट्रक चलाता है। पिता लंबे समय से दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपित उसकी दूसरी बहन को छपरौली क्षेत्र में बंधक बनाए हुए है। दूसरे लोगों से भी उसका यौन शोषण करा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश को कार्रवाई के लिए लिखा और पीडि़ता को भी एसपी के पास भेजा। एसपी का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

Related Articles

Back to top button