Main Slideदिल्ली एनसीआरप्रदेश

बड़ी खबर: दाती महाराज के मामले में भी सामने आए कई अहम राज…

दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज (असली नाम मदन लाल) और उसके दो शिष्यों के खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दाती महाराज और उसके दो शिष्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता आरोपित बाबा की शिष्या है। उसका आरोप है कि दाती महाराज और उसके शिष्यों ने दिल्ली व राजस्थान में स्थित शनि मंदिर के आश्रम में कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके साथ राजस्थान के पाली स्थित आश्रम में भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

यहां पर बता दें कि राम रहीम और आसाराम की तरह ही अब दाती महाराज पर भी आरोप लगे हैं उन्होंने आश्रम के भीतर ही शिष्या (साध्वी) के साथ दुष्कर्म किया। देखा जाए तो आसाराम, राम रहीम और दाती महाराज के मामले में कई समानताएं हैं। मसलन, तीनों ही मामलों में बिचौलियों की भूमिका महिलाओं ने निभाई, जो पहले से ही बाबाओं की चेली रही थीं। इसके तीनों ही मामलों में दुष्कर्म की घटनाएं आश्रम में ही अंजाम दी गईं। हालांकि, दाती महाराज पर महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। एक और मामले में दाती महाराज का मामला अलग हो जाता है कि बाबा के अलावा, उनके शिष्यों ने भी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। बता दें कि राम रहीम और आसाराम साध्वियों से दुष्कर्म में जेल की सजा काट रहे हैं। 

पढ़ाई के लिए आश्रम गई थी युवती

वहीं,  छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज (असली नाम मदन लाल) और उसके दो शिष्यों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती परिवार के साथ अभी राजस्थान में रहती है। उसके परिजनों ने करीब 10 साल पहले पढ़ाई के लिए उसे बाबा के राजस्थान के पाली स्थित बालग्राम गुरुकुल आश्रम में भेज दिया था। बाद में उसे दिल्ली के छतरपुर स्थित आश्रम में भेज दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले दाती महाराज ने छतरपुर के फतेहपुरबेरी स्थित शनिधाम मंदिर के आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। यहां बाबा के दो शिष्यों ने भी उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने आश्रम में रहने वाली पुरानी शिष्या को आपबीती सुनाई तो उसने कहा कि बाबा की बात सभी शिष्यायें मानती हैं। उसे भी माननी होगी। कुछ ऐसा ही तरीका 

इसके बाद कई बार वही शिष्या जबरदस्ती बाबा के कमरे तक ले जाने लगी। परेशान होकर पीड़िता आश्रम छोड़कर घर चली गई, लेकिन बाबा के डर से उसने शिकायत नहीं की। बड़ी हिम्मत जुटाकर उसने घरवालों को पूरी बात बताई तो उन्होंने एफआइआर दर्ज कराने को कहा। बुधवार को उसने राजस्थान से दिल्ली पहुंचकर फतेहपुरबेरी थाने में बाबा, उसके दोनों शिष्यों व महिला के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस के अनुसार बाबा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया, लेकिन कई अहम सुराग मिलने पर रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया। सोमवार को पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज होना था, लेकिन किसी कारण से टल गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दुष्कर्म के बाद बाबा व उसके दोनों शिष्य उसे जान से मारने और गायब करने की धमकी देते थे। मामला दर्ज कराने के बाद तो ये लोग और पीछे पड़ जाएंगे। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद से भी गुहार लगाई कि उसे राजस्थान से दिल्ली आने-जाने के दौरान जाना का खतरा हो सकता है। इसलिए उसे पुलिस सुरक्षा प्रदान करवाई जाए।

बाबा की तलाश में जुटी पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद से बाबा फरार हो गया है। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि रविवार रात दो बजे तक वह दिल्ली स्थित आश्रम में ही था, लेकिन सोमवार अलसुबह वह फरार हो गया। दिल्ली पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगा दी गई हैं। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। चूंकि बाबा व उसके शिष्यों ने पीड़िता से राजस्थान स्थित आश्रम में भी दुष्कर्म किया है, इसलिए राजस्थान पुलिस अलग से भी एफआइआर दर्ज कर सकती है। दिल्ली पुलिस की कुछ टीमें बाबा की तलाश में राजस्थान भी भेजी गई हैं।

इस संबंध में आरोपित दाती महाराज का पक्ष जानने के लिए दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि अभी मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है। बाद में बात करुंगा। सोमवार को बाबा के आश्रम पर मौजूद अजरुन नाम के सेवादार ने बताया कि अभी बाबा राजस्थान में हैं। कुछ लोगों ने बताया कि अजरुन बाबा का छोटा भाई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button