प्रदेश

मौसम होगा खुशनुमा, राजधानी समेत प्रदेश में तीन दिन तक होगी भारी बारिश

राज्य में दक्षिणी-पूर्वी हवा ने मौसम को  खुशनुमा बना दिया। प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी। वहीं, राजधानी वासियों  की बात करे तो उन्हें भी  गर्मी से राहत मिलेगी।

राजधानी में रविवार को बादलों की आवाजाही रही। इस दौरान उमस बरकरार रही। ऐसे में अधिकतम तापमान  34.7 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान

सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि  राज्य में तीन दिन तक रिमझिम बारिश  जारी रहेगी । पश्चिमी व पूर्वी इलाके में रविवार को  बारिश हुई है । यहां अभी मानसून मेहरबान रहेगा। साथ ही राजधानी में भी हल्की बारिश होगी।

कई जिलों में बारिश से नदियां उफान पर 

इटावा की चंबल व हमीरपुर की बेतवा व यमुना और बांदा की केन में लगातार पानी बढ़ रहा है। रविवार को भी पानी बढ़ेगा। उधर गंगा और यमुना का पानी अब खतरे की निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मात्र तीन मीटर ही पानी खतरे के निशान से नीचे है। नदियों की उफान से हजारों गांव बाढ़ में घिरे हुए  हैं। बारिश की वजह से  मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से  मलबे में दबकर बच्ची की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button