देश

छह वर्षीय बच्ची के साथ 2 किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रोती रहीं किशोरी पर आरोपियों ने एक ना सुनी

दो किशोरों ने आरके पुरम थाना इलाके में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोपी बच्ची को छत पर ले गए थे।मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया।

दोनों किशोरों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मंगलवार को ही पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने छह वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की पुष्टि की है।जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार,ये घटना आरके पुरम में 23 सितंबर को रात करीब दस बजे हुई।11 व 12 वर्षीय के किशोर बच्ची को पहले से जानते हैं।

दोनों किशोरी उस मासूम बच्ची को सेक्टर-12 में स्थित एक मकान की छत पर ले गए और वहां दुष्कर्म किया।परिजनों ने जब बच्ची को ढूंढना शुरू किया,तो बच्ची की छोटी बहन ने बताया कि उसकी बहन को दो लड़के छत पर ले गए हैं।लेकिन जब बच्ची की मां छत की तरफ भागी,तो बच्ची रोते हुए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी।बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई।

पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दी तो वे घर से भी फरार थे।

लेकिन पुलिस ने किसी तरह दोनों को मंगलवार दोपहर को उसी इलाके से पकड़ लिया।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Related Articles

Back to top button