Main Slideदेश

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया मामला ,नाबालिग बच्ची को फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हिंदुस्तान में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई शहर के किसी न किसी क्षेत्र में दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला राजस्थान के अलवर का है। जहां आदर्श कॉलोनी दाउदपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
यह घटना पांच अक्तूबर की रात की है। पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की तरफ से एसपी परिस देशमुख ने बताया कि बालिका के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गौरव उर्फ भानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सात दिनों के भीतर ही अदालत में चालान पेश कर दिया जाएगा।

बता दें कि पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में ठेके का सफाई कर्मी है। आरोपी बालिका के परिजनों से पहले से ही परिचित था। एसपी देशमुख ने बताया कि आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि एक लड़का बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पीड़ित बच्ची की पहचान की। इसके बाद बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button