देशबड़ी खबर

हिमाचल में लगे भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा में सुबह 11.31 बजे भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई।

भूंकप का केंद्र चंबा था। हालांकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। चंबा में बार-बार भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि भूकंप के बाद कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button