Main Slide

Lunar Surface पर इस साल सितंबर में हादसे का शिकार हुए चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर के मलबे को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने ढूंढ निकाला

चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर के मलबे को NASA ने ढूंढ निकाला,नासा ने कहा है कि उन्हें चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर मिल गया है. नासा ने इसकी तस्वीर भी ट्वीट की है. जिसमें विक्रम लैंडर से प्रभावित स्थान दिखाई दे रहा है।आपको बता दे की बीते 7 सितंबर को निर्धारित समय से कुछ समय पहले लैंडर ने संपर्क खो दिया था. नासा ने अपने लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर द्वारा क्लिक की गई छवियों को भी जारी किया. यह साइट और संबंधित मलबे के क्षेत्र को दर्शाता है.

तस्वीर में नीले और हरे डॉट्स के जरिए विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र दिखाया गया है। बयान में नासा ने कहा है कि उसने 26 सितंबर को क्रैश साइट की एक तस्वीर जारी की थी और लोगों को विक्रम लैंडर के संकेतों की खोज करने के लिए बुलाया था। जिसके बाद सुब्रमण्यन नाम के व्यक्ति ने मलबे की सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया। अक्तूबर में नासा ने बयान जारी करके बताया था कि उन्हें ऑर्बिटर से मिले ताजा फोटो में चंद्रयान-2 के लैंडर का पता नहीं चला है। नासा ने कहा था कि हो सकता है जिस समय हमारे ऑर्बिटर ने तस्वीर ली उस समय लैंडर किसी छाया में छिप गया हो। नासा की एक परियोजना के वैज्ञानिक ने बताया था कि हमारे ऑर्बिटर ने 14 अक्तूबर को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडिंग साइट की फोटो ली थी लेकिन वहां हमें ऐसी कोई त्सवीर नहीं मिली जिसमें विक्रम लैंडर-2 को देखा जा सके। बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर ने सॉफ्ट की बजाए हार्ड लैंडिंग की थी जिसके कारण उसका इसरो से संपर्क टूट गया था।

Related Articles

Back to top button