Main Slideदेश

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है की नियंत्रण में स्थिति,अल्पसंख्यकों के साथ बातचीत जारी.

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कर्नाटक में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। इसपर गृह मंत्री ने कहा कि एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया गया है। राज्य में हिंसा ना भड़क सकें इस कारण ये कदम उठाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि धारा 144 लागू होने के साथ ही एक ही स्थान पर पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं।

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने कहा था कि गुरुवार सुबह 6 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक बेंगलुरु में  धारा 144 लागू रहेगी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में और इसके समर्थन में प्रदर्शन के लिए कई सारी अर्जी मिली थी। बाकी शहरों में अनुमति देने के बाद क्या हुआ इसी बात को ध्यान में रखते हुए कानून और व्यवस्था सही बनी रहे इस कारण ये फैसला लिया गया है।

मंगलुरु में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दो केरल पत्रकारों की खबरों पर  बोम्मई ने जवाब देते हुए कहा कि पत्रकारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दरअसल, वे केरल से आए थे, उन्हें वापस भेज दिया गया है।

कर्नाटक में भी इसके खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि बहुत से लोग पड़ोसी राज्य से आए थे और उनकी उपस्थिति के कारण बहुत सारी हिंसा पैदा हुई है। आज स्थिति शांतिपूर्ण है, यह नियंत्रण में है। हम नागरिकता संशोधन कानून पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button