Main Slideदेशबड़ी खबर

गुजरात में दिल दहलाने वाली तस्वीर, सैकड़ों लोगों ने घेर कर पुलिस वालों पर फ़ेके पत्थर.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के मुताबिक, लालदरवाजा, सरदाबाग रखियाल, शाहआलम , जमालपुर, खाड़िया इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोग हिंसा पर उतर आए। यहां लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। आठ पुलिस कर्मी पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। उधर, शाहआलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप पथराव किया। पत्थर लगने से आठ पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

अहमदाबाद के शाह शाहआलम, सरदारबाग, लालदरवाजा, मिर्जापुर क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हाथ में तिरंगा लेकर सड़क उतर गए थे। इस कारण सड़क जाम हो गया।

नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में गुरुवार को देश के ज्‍यादातर शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत कई राज्यों में विरोध की आग फैली। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबलों के जवान घायल भी हुए।

Related Articles

Back to top button