Main Slideदेश

ठंड से ठिठुर रहा उत्तर- भारत, साथ ही कुछ राज्य मे बारिश होने के भी आसार है .

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में आगे कहा गया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भी आज कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण असम और मेघालय, त्रिपुरा, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई।

भारत के दक्षिणी भाग में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इक्वेटोरियल हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और मालदीव क्षेत्र पर स्क्वेयली वेदर की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम बेहद ही ठंड़ा है। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में तापमान काफी नीचवे स्तर पर पहुंच गया है। धर्मशाला में तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया।

खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम 7 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण कम से कम पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया है और 12 उड़ानें शुक्रवार सुबह देरी से चल रही हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button