Main Slideउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

BJP का दुष्यंत को तगड़ा झटका…

हरियाणा में अपने सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी को भाजपा ने दिल्ली में तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जजपा के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच भाजपा ने अधिकतर उन सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जिन पर दुष्यंत चौटाला दावेदारी जता रहे थे। भाजपा ने दिल्ली में 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है इस सूची में 12 वह सीटेें भी शामिल हैैं, जिनकी मांग jjp द्वारा की जा रही थी। अब दुष्‍यंत चौटाला के कदम पर लोगों की निगाहें लगी हैं।

भाजपा द्वारा जजपा की पसंद वाली विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाने के बाद अब दोनों दलों के बीच गठजोड़ पर संशय बन गया है। भाजपा की सूची घोषित होने के काफी देर बाद तक भी jjp ने यह दावा नहीं किया कि उसकी दावेदारी वाली सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार जजपा की पृष्ठभूमि वाले हैैं।

इसका मतलब साफ है कि भाजपा ने दुष्यंत चौटाला की पसंद की सीटों पर अपने खुद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैैं भाजपा की सूची जारी होने के बाद शुक्रवार देर शाम तक कयास लगाए जाते रहे कि दोनों दलों के बीच किसी भी समय गठबंधन का एलान हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हरियाणा में भाजपा व जजपा सरकार में साझीदार हैैं। दोनों दल काफी दिनों से दिल्ली में मिलकर चुनाव लडऩे का संकेत दे रहे थे।

हाल ही में दुष्यंत चौटाला की इस मुद्दे पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई थी, लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जजपा के टिकट के दावेदारों के लिए निराश कर देने वाली साबित हुई।

Related Articles

Back to top button