Main Slideमनोरंजन

बॉबी देओल के जन्मदिन पर जाने कुछ रोचक बातें ……

बॉलीवुड में पहली ही​ फिल्म से अपना सिक्का जमाने वाले एक्टर बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 27 जनवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। आज बॉबी अपना 51वां जन्मदिन सलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलिवुड में अलग हेयर स्टाइल बॉबी देओलने को युवाओं का चहेता बना दिया था। लंबे कर्ली हेयर्स के साथ फिल्मी पर्दे पर एक लंबे समय तक बॉबी ने अपने फैन्स को खूब रिझाया। 90 के दशक में आई उनकी फिल्म ‘बरसात’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद ‘सोल्जर’ और ‘बादल’ फिल्म से बॉबी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना लिया।

 

चाइल्ड ऐक्टर के रूप में किया काम
बॉबी देओल ने 1977 में अपने पिता धर्मेंद्र के साथ धर्मवीर फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्मी पर्दे पर बॉबी की यह एक शुरुआत थी, जो बता रही थी कि आगे जाकर ये लड़का ऐक्टिंग में बड़ा नाम कमाएगा।

साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से बॉबी देओल ने एक हीरो के तौर पर बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’ और ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों से सफलता का स्वाद चखने वाले बॉबी ने कई असफलताओं का भी सामना किया। ये बात कम लोग ही जातने हैं कि उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉबी ने अपने ही पिता की फिल्म ‘धरम वीर’ में काम किया है। बॉबी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से मैनेज करना जानते हैं। वहीं अपने बड़े भाई सनी देओल की वह काफी इज्जत करते हैं।

बॉबी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की हैं। लेकिन जितनी तेजी से उनका स्टारडम ऊपर गया उतनी ही तेजी से नीचे भी आ गया।

लंबे गैप के बाद बॉबी देओल सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ में नजर आए थे। बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। वह लाइम लाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। आज हम आपको बॉबी के जन्मदिन पर तान्या और उनकी दिलचस्प लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं…

आपको बता दें कि कि बॉबी और तान्या की पहली मुलाकात मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में हुई थी। हालांकि उस वक्त तान्या ने उन्हें नहीं देखा था। तान्या को देखते ही बॉबी उन्हें दिल दे बैठे थे। फिर क्या था बॉबी ने पता कराया कि लड़की है कौन? किस्मत अच्छी थी बॉबी को उसका पता मिल गया।

बता दें कि बॉबी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देव आहूजा की बेटी तान्या का फोन नंबर हासिल करने की जुगत शुरू हुई। बॉबी को नंबर मिल गया। उन्होंने कॉल किया तो तान्या ने ही फोन उठाया। दोंनों की बातें शुरू हो गई। धीरे-धीरे बातें प्यार में बदल गई।

फिर एक दिन दोनों उसी होटल में मिले जहां बॉबी ने तान्या को पहली बार देखा था। बॉबी ने घठनों के बल पर बैठकर तान्या को शादी के लिए प्रपोज किया और तान्या का जवाब हां था। दोनों ने अपने घर पर बतायाा और सभी इस रिश्ते से काफी खुश थे। फिर साल 1996 में दोनों शादी के बंधन में बंद गए।

 

 

Related Articles

Back to top button