Main Slideदिल्ली एनसीआरबड़ी खबर

अमित शाह बोले भाजपा के सत्ता में आने पर दिल्ली को दुनिया। …..

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया और कहा की पार्टी पांच वर्षों में दिल्ली को दुनिया की सभी राजधानियों में सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाएगी वह कीर्ति नगर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में दो खेमे हैं। एक ओर पीएम मोदी हैं जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाक के आतंकियों को नेस्तनाबूद किया तो दूसरी तरफ शाहीन बाग को समर्थन करने वाले लोग हैं

केजरीवाल को सबसे बड़ा झूठा बताते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के सवालों से बचने के लिए जनासभा नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल ने 500 स्कूल,यूरोप जैसी सड़क बनाने, यमुना को साफ करेंगे जैसे वादे किए लेकिन एक भी पूरा नहीं किया उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने कहा था कि सत्ता में आने पर घर और गाड़ी नहीं लेंगे लेकिन सब कुछ ले लिया। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से धोखा किया।

मोदी आयुष्मान भारत योजना लाये ताकि गरीबों को 5 लाख तक का खर्चा मुफ्त मिले लेकिन केजरीवाल ने इसे लागू नहीं किया गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली की 50 लाख की आबादी अनधिकृत में बसती है।अमित शाह ने कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव के 6 माह के अंदर ही बहुत काम किए गए।

कश्मीर से धारा 370 हटाया। कांग्रेस व अन्य पार्टी 70 साल में यह धारा वोट बैंक को खुश करने के लिए नहीं हटाया। लेकिन भाजपा देश को सुरक्षित देखना चाहती है। मोदी आए तो अयोधया में राम मंदिर का रास्ता साफ हुआ

Related Articles

Back to top button