Main Slideमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे निक ने कहि ये बात। …..

निक व् प्रियंका चोपड़ा की शादी अक्सर सुर्खियों में रहती है जिसमें से एक इस स्टार कपल की उम्र का डिफरेंस है. अब प्रियंका चोपड़ा के पति निक का इस उम्र के फासले को लेकर बयान सामने आया है. निक जोनास ने उम्र के इस फासले को शानदार बताया है. उन्होंने कहा कि वो 27 साल के हैं और उनकी पत्नी 37 साल की, ये शानदार है निक ने कहा मैं 27 का हूं और मेरी पत्नी 37 की, आपको नहीं लगता ये कूल है. दोनों अपनी उम्र के इस अंतर को लेकर कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है. इस पर प्रिंयका चोपड़ा कई बार अपना पक्ष जाहिर कर चुकी हैं.

निक से पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. प्रियंका ने कहा, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है कि मीडिया ट्रोल्स को जरूरत से ज्यादा से अहमियत देती है. मुझे नहीं लगता कि सेलेब्स ट्रोलिंग पर ज्यादा ध्यान देते हैं आपको बता दें कि दोनों की उम्र का ये फासला एक बार फिर चर्चा में प्रियंका की एक पोस्ट की वजह से है. बीते दिनों प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साल 2000 की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. साल 2000 में प्रिंयका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था.

प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनस की ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद इन दोनों को उम्र के फासले की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर कहा था कि उन्हें इन सभी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ट्रोल करने वालों को हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए।

यह वीडियो एक डांस पार्टी का था जिसमें प्रियंका के साथ निक जोनस रणवीर सिंह के गाने पर थिरकते हुए नजर आए। इस गाने के बोल थे लड़की आंख मारे इस वीडियो में निक जोनस के डांस को देखकर प्रियंका मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। बॉलीवुड के इस गाने पर निक भी अपने अंदाज में डांस करते दिखाई दिए। जो देखने में बेहद क्यूट लग रहा था।

Related Articles

Back to top button