LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

लॉक डाउन पर लखनऊ में किशाेरी के साथ दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

शहर में लॉक डॉउन के बावजूद दो दबंगों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवकों ने घर से निकली एक किशोरी को हवस का शिकार बनाया और घटना को अंजाम देकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद बच्चियां डरी सहमी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में अतुल उर्फ बाबा व अतुल कुमार हैं।

गोमतीनगर जुग्गी झोपड़ी निवासी एक मजदूर की 16 वर्षीय और उसके पड़ोसी की बेटी शाम को एक साथ टहलने के लिए पास के मैदान में गई थी। इसी दौरान इलाके में रहने वाले दो युवक अतुल उर्फ बाबा व अतुल कुमार वहां आ गये, दुष्कर्म किया। बाबा एलएलबी का छात्र है और अतुल कुमार ई ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। जब किशोरियों ने इसका विरोध करते हुए चिल्लना शुरू किया तो आरोपी युवक उनको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अतुल उर्फ बाबा ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, अतुल कुमार ने उसकी सहली के साथ छेड़खानी की। बाद में दोनों किशोरियां किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। राजाराम ने गोमतीनगर थाने पहुंच कर अतुल उर्फ बाबा व अतुल कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

दयाल रेजीडेंसी फैजाबाद रोड निवासी युगल किशोर सक्सेना की पत्नी रेखा सक्सेना इसी वर्ष 31 मार्च को सचिवालय से रिटायर्ड हुई हैं। उनका सचिवालय परिसर शाखा एसबीआइ में अकॉउंट हैं। 28 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर एक जालसाज ने फ़ोन किया। उसने खुद को जवाहर भवन ट्रेजरी विभाग से बताया। कहा आपको अपना सरकारी मोबाइल फोन चालू रखने के लिये ओटीपी बताना होगा। उन्होंने ओटीपी बता दिया, इसके बाद उनके खाते से 1 लाख रुपये उड़ा दिये गये।

Related Articles

Back to top button