LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहार

बिहार में इंडोनेशिया,मलेशिया के 40 तबलीगी जमाती भेजे गए जेल

दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल लोग बिहार के विभिन्न मस्जिदों में छुपे हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके वीजा पासपोर्ट की जांच हो रही है जिसमें कई लोगों को वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है। उन सबसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

बिहार में 40 तब्लीगी जमाती समेत 49 विदेशियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके खिलाफ वीजा नियमों का उल्लघंन करते हुए गैरकानूनी ढंग से देश में धर्म प्रचार का आरोप है। इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। सोमवार को पटना में 17 तब्लीगी जमाती विदेशियों को गिरफ्तार किया गया था।अररिया में घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने अलग-अलग धार्मिक स्थलों से 18 विदेशी नागरिकों को वीजा उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से नौ लोगों के ताल्लुकात तब्लीगी जमात से हैं। पकड़े गए विदेशियों में नौ बांग्लादेश, आठ मलेशिया और एक ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है।

आपको बतादे की तब्लीगी जमात के 10 विदेशी 21 मार्च को अररिया पहुंचे थे। पुलिस ने इन्हें एक धार्मिक स्थल में क्वारंटाइन कर दिया था। इसके पहले ही मलेशिया के एक नागरिक की 26 मार्च को मौत हो गई थी। इधर, एक अप्रैल को नरपतगंज के एक धार्मिक स्थल से नौ बांग्लादेशियों को पकड़ा गया। इन्हें भी वहीं क्वारंटाइन कर दिया गया था। ये लोग कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं।जिस दिन इन्हें पकड़ा गया, इनका कहना है कि ये उसी दिन अररिया पहुंचे थे। तब्लीगी जमात के नौ सदस्यों में से एक अस्ट्रेलिया का नागरिक है। अररिया एसपी धूरत शायली ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े नौ लोगों को

Related Articles

Back to top button