प्रदेशबिहार

लोजपा का बड़ा बयान: बिहार में केवल नीतीश-रामविलास नेता, साथ रहें तो जीत तय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पटना दौरा के बाद राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में ‘ऑल इज वेल’ का माहौल है। इस बीच राजग के घटक दलों की बयानबाजी जारी है। लोक जनश्‍ाक्ति पार्टी (लोजपा) ने गठबंधन के चेहरे व कलह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लोजपा का भाजपा से मतभेद से इनकार

लोजपा नेता पशुपति नाथ पारस ने कहा कि लोजपा का राजग में कोई विवाद नहीं है। अगर कोई झगड़ा था तो वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में था। पारस ने राम विलास पासवान का भाजपा से विवाद से इनकार करते हुए यह भी कहा कि बिहार में पासवान व नीतीश एक रहेंगे तो राजग की जीत तय है। इन दोनों के अलावा कोई दूसरा नेता है भी नहीं।

भाजपा ने नीतीश को बताया बड़ा चेहरा

उधर, राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रधान महासचिव सत्‍यानंद दांगी ने इशारों में कहा कि राजनीति में कभी कोई गारंटी नहीं। सभी संभावनाओं पर काम करते हैं। गठबंधन को जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने मजबूत बताया तो भाजपा के प्रदीप सिंह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा चेहरा बताया। उन्‍होंने आगामी चुनाव में राजग की जीत तथा केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का दोबारा बनना तय बताया।

महागठबंधन ने कही ये बात

हालांकि, राजग में इन दिनों के ‘ऑल इज वेल’ माहौल को महागठबंधन ने खारिज किया है। राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार और अमित शाह के बैठक से कुछ होने वाला नहीं है। बिहार में राजग की हार सुनिश्चित है। शरद यादव ने भी कहा कि ये बेमेल गठबंधन कब टूट जाएगा, कोई नहीं जानता। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि अमित शाह घाघ खिलाड़ी हैं। नीतीश कुमार द्वारा अपने बॉस का अपमान वे भूल गए होंगे यह मान लेना नादानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button