दिल्ली एनसीआरप्रदेश

दिल्ली में फिर सामने आए दो समुदाय के लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 7 गिफ्तार

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में फिर से तनाव फैल गया है। यहां मामूली विवाद में देर रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़कर लोगों को तितर-बितर किया। इस दौरान शोएब सहित दो लोग घायल हो गए। बहरहाल, पुलिस ने दंगा फैलाने का केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading...

इनकी पहचान कमल, ताहिर, सुहैल, ललित, आशू, आसिफ और गांधी के रूप में हुई है। गांधी इलाके का घोषित बदमाश है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे 20 ब्लॉक में पत्थरबाजी हुई। यहां एक युवक एक पार्क के पास ऑटो खड़ा कर रहा था। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया।

इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। शोएब नामक को तीन-चार युवकों ने घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग आमने सामने आ गए। एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान 10 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना मिलते ही मयूर विहार के थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, एएसआइ दिनेश त्यागी और उनकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। लोगों से पहले हटने की अपील की गई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने पत्थर फेंकने वालों की पहचान की और दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button
Live TV