विदेश

यमन के होदेदाह बंदरगाह पर हवाई हमले, 26 मरे

होदेदाह। यमनी शहर के होदेदाह में मछली पकडऩे के बंदरगाह पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन ने गुरुवार को हवाई हमले किये। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। यमनी चिकित्सीय स्रोतों और सहायता एजेंसियों ने यह जानकारी दी है।

रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने ट्विटर पर कहा हमले में गंभीररूप से घायल 50 लोगों के इलाज के लिए अल थवरा अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेज जा रहे हैं। अस्पताल ने कहा एक हवाई हमला मुख्यद्वार पर हुआ जिसमें कई लोग हताहत हुए है।

हाउती की समाचार एजेंसी साबा ने बताया हमलों में 40 लोग मारे गये हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने रायटर को बताया यह एक दर्दनाक मंजर है, अस्पताल में मुख्यद्वार के चारों तरफ क्षत विक्षत शव पड़े हैं। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और सुन्नी मुस्लिम सहयोगी ईरान-गठबंधन हाउती के खिलाफ तीन साल से अधिक समय तक पश्चिमी समर्थन के साथ यमन में संघर्ष चल रहा हैं। हाउती का उत्तर यमन समेत राजधानी साना में नियंत्रण है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button