मनोरंजन

सरदार पटेल की जयंती पर एक्ट्रेस कंगना के किया ट्वीट, लोग उन्हें जमकर किया ट्रोल

कंगना रनौत एक ऐसी अदाकरा हैं जो हर मुद्दे पर ट्वीट करती हैं। वहीं कई बार उनके ट्वीट से कंट्रोवर्सी पैदा हो जाती है। अब हाल ही में भी कंगना ने कुछ ऐसे ही ट्वीट्स किये हैं जिससे विवाद छिड़ गया है। आप जानते ही होंगे आज सरदार पटेल की 145वी जयंती है और इसी पर कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है, ‘भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद मैं करती हूं। आप एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हमें आज का भारत दिया है। लेकिन आपने एक प्रधानमंत्री का पद त्याग कर हमारे महान नेतृत्व और दूरदर्शिता को हमसे दूर किया है। हमें आपके फैसले पर गहरा अफसोस है। पटेल होते तो सबसे योग्य प्रधानमंत्री होते।’

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में कंगना लिखती हैं, ‘सरदार पटेल भारत के असली लौह पुरुष हैं, मेरा मानना है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, जिसे वह नियंत्रित कर सकते थे और राष्ट्र को सबसे आगे रख सकते थे। यह एक अच्छी योजना थी, लेकिन गांधी के मारे जाने के बाद जो हुआ वह एक बड़ी आपदा थी।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1322361457472798720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1322361457472798720%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.abpbharat.com%2Fwp-admin%2Fpost-new.php

इसके अलावा अपने आखिरी और तीसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा है, ‘सरदार पटेल ने गांधी को खुश करने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपने सबसे योग्य और निर्वाचित पद का बलिदान दिया, क्योंकि गांधी को लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। इससे सरदार पटेल को नहीं बल्कि पूरे देश को दशकों तक नुकसान भुगतना पड़ा। हमें बेशर्मी से वह छीन लेना चाहिए, जिस पर हमारा हक।’ अब उनके यह तीनो ही ट्वीट विवादों से घिर गए हैं और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1322362884639215617?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1322364057567948801%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.newstracklive.com%2Fnews%2Fkangana-ranaut-pays-tribute-to-sardar-vallabhbhai-patel-sc87-nu612-ta612-1410277-1.html

Related Articles

Back to top button