प्रदेशबिहार

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश से पूछा सीधा सवाल-अपराध पर लगाम क्यों नहीं…

 जिले में ठेकेदार और पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजीव सिन्हा की हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिलने वैशाली पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर गौर करना चाहिए कि बिहार में जो अराजकता फैली है उसका कारण क्या है?

उन्होंने कहा कि बिहार में लगातर अपराध की बढ़ती घटनाएं चुनौती जैसी हैं। राज्य में अपराधियों के मन से शासन के प्रति भय निकल गया है, ऐसे मामलों में सीएम को भी संज्ञान लेना चाहिये। कुशवाहा ने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिये इसके लिये मैं भी पुलिस अधिकारियों से बात करूंगा। कुशवाहा ने कहा कि सीएम को भी ऐसे मामलों में अपने पुलिस अधिकारियों से चर्चा करनी चाहिये।

इससे पहले भी उपेंद्र कुशवाहा ने वैशाली में ही प्रखंड प्रमुख की हत्या के बाद विधि-व्यवस्था और सरकारी तंत्र पर सवाल खड़े किये थे।

Related Articles

Back to top button