LIVE TVMain Slideट्रेंडिगदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवक मंगल और महिला मंगल दलों के सदस्यों को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया जा रहा है। राज्य के हर गांव में खेल का मैदान हो और ओपेन जिम हो, इसी को ध्यान में रख हुए इनका निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत करने के लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री शनिवार को मोहनलालगंज के उतरांवा गांव में टोक्यो ओलंपिक गए

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘चीयर फार इण्डिया’ के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस मौके पर उतरावां गांव में ओपेन जिम का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के निरन्तर प्रयत्नशील है। मेरठ में स्पोर्ट्स यूनीवर्सिटी खोली जा रही है। राज्य के दस खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं।

राज्य का कोई खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगा तो छह करोड़, रजत पदक पर चार और कांस्य पदक पर दो करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सिर्फ ओलंपिक में हिस्सा लेने पर हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा भारत को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू मणिपुर के ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी हैं। इसीलिए उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए ग्रामीण क्षेत्र का उतरावां गांव चुना।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बाद खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम कर ओलंपिक में जगह बनाई। खिलाड़ी इस महामारी को धता बताते हुए बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलो इण्डिया, जीतो इण्डिया के भाव के साथ नई ऊर्जा के साथ ओलंपिक में भागीदारी कर रहे हैं।

इस मौके पर खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में ओपेन जिम, व्यायामशाला खुल रहे हैं। 1996 से सुस्त पड़े युवा कल्याण विभाग खिलाड़ियों की दिशा नेतृत्व का काम कर रहा है।

70 हजार युवक मंगल दल को खेल सामग्री दिए जाने का काम किया जा रहा है। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि उतरांवा गांव से संदेश टोक्यो तक जाना चाहिए। खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का यह संदेश टोक्यो में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों तक पहुंचेगा।

जिससे उनका उत्साह और बढ़ जायेगा। इस मौके पर मौजूद पूर्व ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय सिंह चौहान और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्र को सम्मानित किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, खेल निदेशक डा. आरपी सिंह भी मौजूद थे।

मोहनलालगंज संवाददाता के मुताबिक मुख्यमंत्री के आने से उतरांवा में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। बैठने के लिए लगी कुर्सियां कम पड़ गई। अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाये थे।

इस कारण मंच से लोगों ने मास्क लागये जाने की अपील भी की गई। यही नही मुख्यमंत्री ने भी अपने भाषण के समापन पर कहा कि कोरोना समाप्त नहीं हुआ। उन्होंने लोगो से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button