LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50देशबड़ी खबर

अन्नपूर्णा भवन में संचालित गुटखा व  पान मसाला की दुकान

गोण्डा। एक तरफ सरकार द्वारा गरीबों को राशन वितरण में पारदर्शिता रखने हेतु अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया वहीं दूसरी तरफ कोटेदार द्वारा अन्नपूर्णा भवन के एक कक्ष में पान मसाला,गुटखा व सब्जी विक्री किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विकास खण्ड पंडरी कृपाल अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया के कोटेदार द्वारा नियम कानून कायदे को दरकिनार करते हुए अन्नपूर्णा भवन में पान मसाला,गुटखा, सब्जी का भंडारण किया जा रहा है। इस सम्बंध में पूर्ति निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने कहा कि यदि ऐसा है तो जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button