Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ का आज मैनपुरी तथा उन्नाव का दौरा…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद लगातार विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था का स्थलीय परीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में वह आज मैनपुरी तथा उन्नाव का दौरा करेंगे। मैनपुरी तथा उन्नाव में आज वह चौपाल भी लगाएंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री का पस संभालने के बाद आज योगी आदित्यनाथ पहली बार मैनपुरी के दौरे पर आएंगे। उनका यहां पर करीब 11:30 बजे आगमन होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ शहर से सटे गांव ललूपुर में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद विकास भवन में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। यहां पर प्रधानों के साथ होने वाले सम्मेलन को रद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे 5 मिनट तक जिले में रहेंगे। कल दोपहर बाद मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक सूचना जारी की गई। पहले राज मैरिज होम में मुख्यमंत्री की ग्राम प्रधानों के साथ सम्मेलन निर्धारित था। अधिकारियों ने स्थान बदलकर पुलिस लाइन तय किया। इसके बाद में सम्मेलन को ही रद कर दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आइजी आगरा राजा श्रीवास्तव, डीएम प्रदीप कुमार, एसपी अजय शंकर राय, सीओ सिटी राकेश पांडेय ने ललूपुर और विकास भवन में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

सुबह 11.05 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। 11.25 बजे संकट मोचन हायर सेकंडरी स्कूल ललूपुर में चौपाल। 12.35 बजे विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा। दोपहर बाद 01.40 बजे सर्किट हाउस में भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक। 2.10 बजे उन्नाव के लिए प्रस्थान।

प्रदेश और केंद्र की योजनाओं पर अमल का सच जानने के लिए सीएम योगी आदित्य नाथ आज उन्नाव में रहेंगे। ग्राम स्वराज योजना में चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों से रूबरू होने के साथ रऊ करना गांव में चौपाल लगाकर आग गांव वालों से सरकारी योजनाओं पर हो रहे अमल के सच को परखेंगे। मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के मुताबिक सवा तीन बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे।

वहां से निराला प्रेक्षागृह पहुंचेंगे जहां पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 131 गांवों के विकास पर ग्राम प्रधानों से चर्चा करके, उनको योजनाओं की जानकारी देंगे। पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता कर संगठन के कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। करीब 4.40 बजे मुख्यमंत्री सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के गांव रऊ करना में चौपाल लगाकर गांव वालों से सीधा संवाद करके विकास योजनाओं पर अमल का सच परखेंगे। चौपाल के बाद शाम 6.18 पर वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button