Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

लखनऊ के अंसल सिटी कालोनी में एक बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी उनके शरीर में तीन गोली लगी

राजधानी लखनऊ में  अपराधियों का कहर जारी है   चार दिन में दूसरी बार बीच सड़क पर फायरिंग कर पुलिस को एक बार फिर चुनौती दी | इस बार बदमाशों ने पीजीआई थाना क्षेत्र में अंसल सिटी कालोनी के पी-6 ब्लॉक के पास बीएमडब्ल्यू कार से जा रहे बिल्डर सुनील कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गाड़ी चला रहे सुनील के शरीर में तीन गोलियां लगी और वह ड्राइविंग सीट पर खून से लटपट  होकर गिर पड़े। यह घटना घर के पास ही हुई  इस घटना की खबर मिलते ही पत्नी वहां पहुंच गई।

 

 

पत्नी अपने पति को  लेकर पहुंची ट्रॉमा सेन्टर
सुनील की पत्नी एक राहगीर की मदद से खुद ही कार चलाकर ट्रॉमा सेन्टर पहुंची। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर  अस्पताल पहुंच गये थे। डॉक्टरों ने बताया कि दो गोली हाथ-पैर और सीने के पास लगी है। डॉक्टरो ने बताया  सुनील सिंह  खतरे से बाहर है।

 

 

कार में रुपयों से भरा बैग भी था
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में रुपयों से भरा बैग भी था। बाइक सवार बदमाशों ने पहले कार रुकवायी। फिर अचानक ही फायरिंग करना  शुरू कर दिया । ड्राइवर वाली खिड़की के शीशे गोली लगने से टूट गये थे। जहां पर घटना हुई वह  सुनील के घर से करीब 700 मीटर दूरी पर है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरी घटना अपनी छत से देखी है। उसने पुलिस को कई जरूरी जानकारियां दी हैं।

 

 

पूर्व सहयोगी  से सुनील सिंह का  झगड़ा चल रहा था  ये  बात भी सामने आई
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुनील का अपने पूर्व साझीदार से झगड़ा चल रहा था। साथ ही देवरिया में भी कुछ लोगों से इनके लेन-देन के कारण विवाद की बात सामने आ रही है। देवरिया एक टीम भेजी जा रही है।जिससे सही बात का पता चल सके  इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी देख रेख  की जा रही है।

Related Articles

Back to top button