Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

पूर्व उप राष्ट्रपति अब्दुल गफूर मालदीव पहुंचते ही गिरफ्तार हुए

मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर शनिवार को मालदीव पहुचे  पहुंचते ही उन्हें वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वापस भेज दिया  वह शुक्रवार रात अपनी बोट से भारत की जल सीमा से बाहर चले गए।  इससे पहले भारत सरकार ने राजनीतिक शरण की गफूर की मांग को ठुकरा दिया था | वह वैध दस्तावेजों के बगैर गुरुवार को भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे और देश में आने की कोशिश कर रहे थे।

 

 

गंभीर आरोपों के बीच मालदीव छोड़ने वाले गफूर को भारत सरकार ने अपनी धरती पर नहीं उतरने दिया। वह समुद्र के बीच अपनी बोट पर ही  रहे, भारतीय एजेंसियों के अधिकारियों ने वहीं जाकर उनसे पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि उनके पास यात्रा संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था और वह बिना सूचना के भारत आए थे।

 

 

इसके बाद नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में विचार-विमर्श के बाद उन्हें वापस लौटाने का फैसला किया गया। इस दौरान गफूर ने मालदीव में अपनी जान का खतरा बताते हुए राजनीतिक शरण की  मांग की लेकिन भारत सरकार ने उसे स्वीकार नही किया

 

 

तमिलनाडु पुलिस के अनुसार गफूर अपने देश मालदीव के लिए रवाना हो चुके है  नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने साफ किया है कि भारत ने गफूर के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई  कार्रवाई नहीं की है न ही उन्हें हिरासत में लिया गया है और न ही उनके साथ किसी भी प्रकार की   कोई जबर्दस्ती की गई। औपचारिक रूप से उन्हें भारत में आने से मना कर दिया है |

Related Articles

Back to top button