ट्रेंडिगबिहारमध्य प्रदेश

नागरिकता बिल को लेकर संग्राम जारी, गुवाहाटी में लगा कर्फ्यू, असम जाने वाली उड़ानें रद्द

आपको बता दे की नागरिता संशोधन बिल दोनों संसद में पास हो गया है और मोदी सरकार इसे अपनी सबसे बड़ी कामयाबी मान रही है संसद में बिल पास होने के बाद भी सड़क पर इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है नागरिकता बिल के पास होने के बाद सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन असम में हो रहा है।

गुवाहाटी में राज्य सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है, जो गुरुवार रात 7 बजे तक जारी रहेगा। असम में छात्र संगठनों की अगुवाई में चल रहे प्रदर्शन में काफी तोड़फोड़ की गई थी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे भारत के संसदीय इतिहास का काला दिन बताया है। दोनों सदनों से CAB को मंजूरी मिल जाने से अफगानिस्तान ,बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

राज्य सभा से भी CAB पारित हो जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत के संसदीय इतिहास में आज का दिन हमेशा गर्व से याद किया जाता रहेगा। लाखों शरणार्थियों को अब भारत की नागिरकता मिल जायेगी।

Related Articles

Back to top button