Main Slideउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ओम बिड़ला ने लखनऊ के लोकभवन में किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया

बतादे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लखनऊ के लोकभवन में किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई फैसले लिए हैं। किसान सरकार की प्राथमिकता है और उन्हें हर संभव तरीके से मजबूत किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यूपी सरकार ने बीते लगभग तीन वर्षों में कई बड़े फैसले लिए हैं। इससे किसानों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में जल स्रोतों की कोई कमी नहीं है। जमीन भी उपजाऊ है। सरकार द्वारा लिए गए फैसले किसानों की हालत में सुधार करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने कार्यकाल शुरू होते ही किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत दी।

जब हम सत्ता में आए तो किसान परेशान था और पलायन कर रहा था। हमने किसानों के अनुरूप नीतियां बनाई और उनके कल्याण के लिए लगातार फैसले कर रहे हैं।योगी ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी। जिसमें हमने सुधार किया। हम कृषि विज्ञान केंद्र खोल रहे हैं जिससे किसानो को उत्तम बीज समय पर उपलब्ध हो सकें। गन्ना किसानों के लिए चीनी मिलें खोली जो कि पहले बंद की जा रही थीं। किसानों से सीधे क्रय कर रहे हैं जिससे कि उनकी आय में वृद्घि की जा सके।

Related Articles

Back to top button