Main Slideउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

एक पर‍िवर के चार लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी

बतादे की लखनऊ शहर के गुड़ंबा थाना क्षेेेेत्र में शन‍िवार सुबह एक युवक ने दो बच्‍चों और पत्‍नी की हत्‍या के बाद आत्‍महत्‍या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राजधानी के थाना गुडंबा के शिवानी व‍िहार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना के कारणोंं का अभी पता नहीं चल सका है गौरतलब है क‍ि प‍िन्‍टू गुप्‍ता अपनी पत्नी और दो बच्‍चों के साथ कल्याणपुर के शिवानी विहार में रहता था।

प‍िंंटू ने लोन लेकर ई रिक्शा भी खरीदा था। प‍िंंटू मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला था। सुबह नौ बजे छोटेलाल के बच्चे स्कूल जाते हैं। पिंटू के नहीं आने पर छोटेलाल ने फोन मिलाया तो मिला नहीं। इसपर उन्होंने किराएदार आशुतोष और शनि से कहा। दोनों ने दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। झांंककर देखा तो पिंटू फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पिंटू ने खुद के चेहरे पर काला कपड़ा डालकर फांसी लगाई थी वही पत्नी और बच्चों का शव बेड पर पड़ा था।

प‍िंंटू की मां ने बताया क‍ि शुक्रवार को वो शाम को ठंड लगने की बात कहते हुए पत्‍नी और बच्‍चों के साथ जल्‍दी घर चला गया था। सुबह पड़ोस‍ियों ने उन्‍हें घटना की जानकारी हुई। उन्‍होंने पत‍ि और पत्‍नी में क‍िसी भी तरह के व‍िवाद से अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था क‍ि वह साथ में नहीं रहती थी वहीं कुछ लोगों का कहना है क‍ि देर रात कहासुनी के बाद पिंटू गुप्ता ने पत्नी,बेटी,बेटा नैतिक की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। पुल‍िस के अनुसार प्रथम दृष्‍टया ऐसा लग रहा है क‍ि प‍िंंटू ने पत्‍नी और बच्‍चों की मुंह दबाकर हत्‍या की है। पूरी जानकारी जांच पड़ताल के बाद म‍िल सकेगी।

Related Articles

Back to top button