विदेश

वाशिंगटन और मॉस्को में इस समय मिलेंगे ट्रम्प, पुतिन

वॉशिंगटन और मॉस्को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच शिखर वार्ता की तारीख और जगह पर सहमत हो गए है यह जानकारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने दी है. उशाकोव ने कहा कि वार्ता में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच आमने सामने की बातचीत होगी तथा संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ट्रंप और पुतिन के संयुक्त बयान जारी करने की उम्मीद है. 

रुसी राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव ने राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के बीच मॉस्को में संपन्न हुई बैठक के बाद यह घोषणा की. इसके बाद उशाकोव ने कहा कि शिखर वार्ता का समय, जगह और अन्य मत्वपूर्ण चीजों की घोषणा क्रेमलिन और व्हाइट हाउस द्वारा कल संयुक्त रूप से की जायेंगी.

 यूरी उशाकोव ने बताया कि वार्ता तीसरे देश में होगी लेकिन उन्होंने इस देश का नाम बताया नहीं. क्योंकि वॉशिंगटन के साथ संयुक्त घोषणा में इस बारे में जानकारी दी जाएगी. ऑस्ट्रिया वियना में वार्ता की मेजबानी करने का प्रस्ताव दे चुका है. कुछ खबरों कि माने तो  फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी को संभावित स्थल के दौर पर बताया गया है. ज्ञात हो कि ट्रंप ने इस महीने कहा कि रूस को औद्योगीकृत लोकतंत्रों के संगठन ‘ जी 7’ में फिर से शामिल किया जाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button