मध्य प्रदेश

संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कई नेताओं के संपर्क में थे

संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार इसरानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। मंडल अध्यक्ष चंदू भैया संगठन के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस सिलसिले में प्रतिदिन क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इनका संपर्क था। इसरानी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विधायक और विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इसके पूर्व भाजपा नेता किशन अच्छानी व युवा भाजपा नेता सौरभ गंगारामानी भी कोरोना संक्रमित मिले थे।

भोपाल में मिले 44 कोरोना पॉजिटिव, 32 स्वस्थ होकर लौटे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 32 लोग स्वस्थ होकर लौटे हैं। शहर के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी से एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। मैनिट संस्थान से जुड़े दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरविंद विहार, बाग मुगलिया से दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। खानू गांव से संबंधित एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीं बुधवारा इलाके से तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। करोंद क्षेत्र से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। News Updating…

Related Articles

Back to top button