उत्तर प्रदेश

केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद को अखिलेश यादव की भावुक अपील

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के केरल की बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए धनराशि जारी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भावुक अपील की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद करने की अपनी इस भावुक अपील ट्वीट किया है।

बाढ़ से तबाह केरल और वहां के लोगों के लिए चारों ओर से मदद के हाथ उठ रहे हैं। राज्यों से लेकर लोग व्यक्तिगत तौर पर केरल को बाढ़ के कहर से उबारने के लिए मदद कर रहे हैं और अपनी ओर से दान दे रहे हैं। जिससे वहां के लोगों की जिंदगी को सुरक्षित किया जा सके। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी केरल में बाढ़ पीडि़तों के लिए दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही अखिलेश ने केरल में जरूरतमंदों की मदद के लिए व्यक्तिगत दान देने की बात भी कही।

Related Articles

Back to top button