Main Slideउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सीएए के खिलाफ लखनऊ में भी बच्चों संग प्रदर्शन कर रही महिलाएं

नागरिकता संसोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी को वापस लेने की मांग को लेकर लखनऊ में महिलाओं ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इन महिलाओं का प्रदर्शन भी दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बताया जा रहा है प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ छोटे बच्चों को लेकर साथ लेकर पहुंची हैं। इनके हाथों में सीएए और एनआरसी वापस लेने संबंधी नारे लिखे बैनर और तख्तियां हैं।

इस प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे अपने मातहत अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने मांग पूरी न होने तक अपना प्रदर्शन समाप्त करने से मना कर दिया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि हमारे कार्यक्रम को विफल करने के लिए रात में घंटा घर की बिजली काट दी गई। इतनी ठंड में हमें तंबू भी नहीं लगाने दिया गया। प्रदर्शन में शामिल युवती वरीशा सलीम ने कहा कि यह प्रदर्शन दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन की तर्ज पर ही है और जब तक एनआरसी और सीएए को वापस नहीं लिया जाता तब तक यह जारी रहेगा।

सीएए के समर्थन में भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां शनिवार यानि आज ही से वाराणसी से शुरू हो रही हैं। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे गोरखपुर में हो रही रैली को मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे अवध क्षेत्र की रैली 21 जनवरी को रामकथा पार्क सेक्टर जे रेलनगर बंगला बाजार लखनऊ में होगी।

Related Articles

Back to top button